माँ कौन है?
पिता कौन?
क्या है संबंध
कोई न बताए
कोई न जाने
मेरी जननी
माँ नहीं मेरी
मेरा पिता तो
भाई मेरा
बहिना मेरी
भाई की बेटी
मेरी जननी
भाई की पत्नी
इस रिश्ते से
मेरी भाभी
मेरी जननी का
सुत कौन?
कहो वह क्या
मेरा लगता?
पिता मेरा
जो मेरा भाई
उसकी माँ
मेरी क्या लगती?
यह कैसा है खेल
जीन का
रिश्ते-नाते
उलझ गए सब
आगे देखें
क्या कुछ होगा
कौन किसी का
पिता होगा
कौन किसी की
होगी माँ?
कौन किसी को
कहेगा बेटी?
किसका किससे
क्या रिश्ता है
कौन पूछेगा?
और बताएगा भी कौन?








