खुद मैं हूँ कि तू या तेरा धोखा है, कोई है - निश्तर ख़ानक़ाही

निश्तर ख़ानक़ाहीनिश्तर ख़ानक़ाही

3 min read · 12.4K reads

खुद मैं हूँ कि तू या तेरा धोखा है, कोई है
कहता हूँ नहीं है तो निकलता है, कोई है

तन्हाई की ये शब कि ख़ुदा तक नहीं लेकिन
दिल फिर भी अँधेरे में यह कहता है, कोई है

ये रात कि पत्तों से चमकती हुई आँखें
ये दश्त कि हर गाम ये खटका है, कोई है

क्या जाने ये है कौन मेरे दर-पए-आज़ार
मिचती है कभी आँख तो लगता है, कोई है

है कोई कि इक पल के लिए आके झलक दे
ख़ाली मेरी आँखों का दरिचा है, कोई है

इक बूढ़ा भिखारी था कि आया नहीं, कल से
फिर कौन मेरे दर पे ये चीखा है, कोई है
निश्तर ख़ानक़ाही
About the poet

निश्तर ख़ानक़ाही

View profile & all 127 Poems / Stories

More from निश्तर ख़ानक़ाही

  1. क्यों बयाबाँ बयाबाँ भटकता फिरा - निश्तर ख़ानक़ाही

    12.4K reads
  2. अपने ही खेत की मट्टी से जुदा हूँ मैं तो - निश्तर ख़ानक़ाही

    अपने ही खेत की मिट्टी से जुदा हूँ मैं तो ।इक शरारा हूँ कि पत्थर से उगा हूँ मैं तो ।

    12.4K reads
  3. अभी तक जब हमें जीना ना आया - निश्तर ख़ानक़ाही

    अभी तक जब हमें जीना ना आयाभरोसा क्या के कल आया न आया

    12.4K reads
  4. हर बार नया ले के जो फ़ित्ना नहीं आया - निश्तर ख़ानक़ाही

    हर बार नया ले के जो फ़ित्ना नहीं आयाइस उम्र में ऐसा कोई लम्हा नहीं आया

    12.4K reads
  5. कभी तो मुल्तवी ज़िक्र-ए-जहाँ-गर्दां भी होना था - निश्तर ख़ानक़ाही

    कभी तो मुल्तवी ज़िक्र-ए-जहाँ-गर्दां भी होना थाकभी तो एहतिमाम-ए-सोहबत-ए-याराँ भी होना था

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like