कब उड़ाएगा बादल बनकर मुझे - निश्तर ख़ानक़ाही

निश्तर ख़ानक़ाहीनिश्तर ख़ानक़ाही

4 min read · 12.4K reads

ज़िब्ह* करने पड़े शहरे-बेदार* में
जब भी ख़्वाबों के जंगली कबूतर मुझे
अपने ही खून में सुबह लिथुड़ा मिला
खुशबुओं से भरा मेरा बिस्तर मुझे

मैं कि सर्जन की टेबिल पे रक्खा हुआ
सिर्फ़ इक जिस्म हूँ, तजरूबा-गाह* में
आज की रात गुज़रे तो ये चारागर
कल लगा देंगे फ़ाइल में लिखकर मुझे

अब भी हर घर के क़ालिख लगे ताक़ पर
मेरे बोसों की परछाइया सब्त* है
इक दिया हूँ मैं यादों भरी रात का
मत जलाओं हवाओं की ज़द पर मुझे

बीच मैदान में कबसे तन्हा खड़ा
सोचता हूँ बचाव का रस्ता कोई
और हद्दे नज़र तक है घेरे हुए
हर तरफ़ से ग़नीमों* का लश्कर मुझे

तुम ख़लाओं में बिखरी हुई धूल हो
धूल मिट्टी है धरती से बिछुड़ी हुई
किससे पूछूँ समुंदर की बादे-रवाँ
कब उड़ाएगा बादल बनकर मुझे
निश्तर ख़ानक़ाही
About the poet

निश्तर ख़ानक़ाही

View profile & all 127 Poems / Stories

More from निश्तर ख़ानक़ाही

  1. क्यों बयाबाँ बयाबाँ भटकता फिरा - निश्तर ख़ानक़ाही

    12.4K reads
  2. अपने ही खेत की मट्टी से जुदा हूँ मैं तो - निश्तर ख़ानक़ाही

    अपने ही खेत की मिट्टी से जुदा हूँ मैं तो ।इक शरारा हूँ कि पत्थर से उगा हूँ मैं तो ।

    12.4K reads
  3. अभी तक जब हमें जीना ना आया - निश्तर ख़ानक़ाही

    अभी तक जब हमें जीना ना आयाभरोसा क्या के कल आया न आया

    12.4K reads
  4. हर बार नया ले के जो फ़ित्ना नहीं आया - निश्तर ख़ानक़ाही

    हर बार नया ले के जो फ़ित्ना नहीं आयाइस उम्र में ऐसा कोई लम्हा नहीं आया

    12.4K reads
  5. कभी तो मुल्तवी ज़िक्र-ए-जहाँ-गर्दां भी होना था - निश्तर ख़ानक़ाही

    कभी तो मुल्तवी ज़िक्र-ए-जहाँ-गर्दां भी होना थाकभी तो एहतिमाम-ए-सोहबत-ए-याराँ भी होना था

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like