ये स्याह रात नही है - नीरजा हेमेन्द्र

नीरजा हेमेन्द्रनीरजा हेमेन्द्र24 Sept 1968

3 min read · 12.4K reads

रात उतरती जा रही है
धीरे... धीरे... धीरे...
छत पर... आँगन में...
काली सर्पीली सड़कों को
अपने आगोश में लेती
मन्द-मन्द हिलोरे ले रही
रातरानी के सुगन्धित वृक्ष को
आच्छादित कर देती है
स्याह रंगों से
ये रात मात्र स्याह रात नही है
इसमें घुली है चाँदनी भी
चाँद से उतरती चाँदनी
घने अन्धकार को चीरती देती है दस्तक
खिड़की पर निःशब्द शनै... शनै... शनै...
अन्धकार परिवर्तित हो रहा है
धीरे... धीरे... धीरे... चाँदनी में।
नीरजा हेमेन्द्र
About the poet

नीरजा हेमेन्द्र

View profile & all 92 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like