वर्तमान - नीरजा हेमेन्द्र

नीरजा हेमेन्द्रनीरजा हेमेन्द्र24 Sept 1968

3 min read · 12.4K reads

मैं नही मान सकती कि
कंक्रीट के जंगलों में
वसंत के पीले फूल नही खिलेंगे
धूप भरी पगडंडियों के अन्तिम छोर पर
कोई गझिन वृक्ष खड़ा
प्रतीक्षा कर रहा होगा अब भी
थके समय का
एक दिन चाँद पुनः
छत से होता हुआ मेरे आगँन में उतर आयेगा
रौंद दी गयी नन्हीं दूब
पुनः खड़ी होगी दृढ़ता से
हरी घास बिछ जायेगी भूमि पर
और एक दिन ले लेगी यह
रूप उस हथियार का
जिससे जीती जाती है
अधिकारों की लड़ाई
इतिहास के पन्नों पर
पुनः दोहरायी जायेंगी विजयगाथायें
नन्ही दूब का संघर्श वर्तमान है
वर्तमान इतिहास नही बन सकता।
नीरजा हेमेन्द्र
About the poet

नीरजा हेमेन्द्र

View profile & all 92 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like