साए में धूप - नीरजा हेमेन्द्र

नीरजा हेमेन्द्रनीरजा हेमेन्द्र24 Sept 1968

5 min read · 12.4K reads

मैं थी नन्ही बच्ची
माँ! तुम कहती थी परी
शीतल हवाओं पर आते दिन
सपने दिखाती रातें,
व्यतीत होती रहीं
माँ! तुम मुझे दुलारती, स्नेह से चूमती
धूप की अनुभूति न थी मुझे
तुम्हारे मातृत्व की छाँव से अभिभूत थी मैं
शनैः... शनैः... ... शनैः... ...
मैं बड़ी होती गई
माँ! तुम मुझसे घर के बहुत सारे कार्यों को कराती
मुझे अच्छे लगते थे वे सारे कार्य
शेश कुछ नही... ...
मैं देखती अपने गाँव के विद्यालय को
जहाँ तुमने मुझे कभी नही भेजा
बारिश में भीगते पर्वतों-सा सुन्दर दिखता था... विद्यालय
ऋतुओं के साथ परिवर्तित होता उसका रंग-रूप
कोहरे की धंुध में किसी दुल्हन-सा छिपता-दिखता
पहाड़ी नदी-सा कल-कल की संगीत ध्वनियाँ सुनाता
सूर्य की प्रथम किरणों के पड़ते ही
स्वर्ण रश्मियाँ-सा बिखेरता... विद्यालय
मैं उसे देखती रही... बस, उसे देखती रही
बड़ी होती रही
किन्तु जा न सकी... विद्यालय!
मैं पुनः बच्ची बन कर
विद्यालय जाना चाहती हूँ
माँ! तुम मुझे भेज सकती हो विद्यालय।
नीरजा हेमेन्द्र
About the poet

नीरजा हेमेन्द्र

View profile & all 92 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्याय