प्रतीक्षा - नीरजा हेमेन्द्र

नीरजा हेमेन्द्रनीरजा हेमेन्द्र24 Sept 1968

2 min read · 12.4K reads

अँधेरे में
टटोलते-टटोलते मेरा हाथ
एक दरवाजे से जा टकराया
मैं
साँकल खटखटाने लगी
लेकिन मुझे
खुद भी नही मालूम था कि
अन्दर
अपने में विलीन कर लेने वाला
स्याह और
स्वयं को ही न देख पाने वाला
घना अंधकार है या
 चमचमाती हुई,
इन्द्रधनुश-सी छटा बिखेरती हुई
रोशनी भी
मैं दरवाजा खुलने की
प्रतीक्षा करने लगी।
नीरजा हेमेन्द्र
About the poet

नीरजा हेमेन्द्र

View profile & all 92 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like