पाप

बिप्लव चौधुरीबिप्लव चौधुरी

1 min read · 12.4K reads

आगामी वसंत में हो सकता हूँ मैं और भी अधिक नष्ट—

रहस्यमय प्रकाश, प्रीतिमय पाप की प्रतीक्षा से

समुद्र-सिंधु की नशीली आँखें

जासूसी कहानियों की तरह रौशनी जलाकर अगर

मुझे समझाए यह पथ, नश्वरता सब

पिछले जीवन के मोड़ पर रुक गई है

फिर भी मैं नहीं समझता हूँ कुछ भी,

सिर्फ़ जानता हूँ आगामी वसंत में

और कई पाप ख़ूब आंदोलित होंगे।

बिप्लव चौधुरी
About the poet

बिप्लव चौधुरी

बिप्लव चौधुरी

View profile & all 8 Poems / Stories