मेरा बसन्त - नीरजा हेमेन्द्र

नीरजा हेमेन्द्रनीरजा हेमेन्द्र24 Sept 1968

3 min read · 12.4K reads

गई शीत ऋतु, खिल गई धूप
मोहक हुआ प्रकृति का रूप
खिल गई पीली सरसों,
नईं कोंपलें, नये हैं पत्ते
बौर आ गये हैं शाखों पर
चहक उठे हैं पंक्षी सारे
जो थे अब तक गुप-चुप।
खिल गई पीली सरसों।
हुई गुलाबी धूप सुबह की
ओस बन गये मोती
मन्द पवन जब चले भोर में
कोयल तब करती है कूक।
खिल गई पीली सरसों।
पुष्पित पल्वित हुई प्रकृति
सृष्टि सजी है दुल्हन-सी
देख-देख नव सृजन मनभावन
हृदय में उठती है हूक।
खिल गई पीली सरसों।
उत्साहित हैं सब नर-नारी
कर्म कर रहें कृषक
छाई है मादकता चहुँ ओर
देख बसन्त का सुन्दर रूप
खिल गई पीली सरसों।
नीरजा हेमेन्द्र
About the poet

नीरजा हेमेन्द्र

View profile & all 92 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like