एक दिन आषाढ़ का - नीरजा हेमेन्द्र

नीरजा हेमेन्द्रनीरजा हेमेन्द्र24 Sept 1968

4 min read · 12.4K reads

आषाढ़ की इस ऋतु में
शहर के जन समुद्र से उत्पन्न
नीरवता से दूर मैं आ गई
अपने गाँव में
अरसे बाद आषाढ़ की इस ऋतु में
जल भरे खेतों में
धान रोपते कृशकों को देख
हर्शित होने लगा है मेरा मन
शीतल हवाओं संग उड़ने लगा है
आम और लीचियों से
उठने लगी है मीठी महक
मित्रता का सम्बन्ध स्थापित करते
खेतों में उड़ते सफेद बगुलों के झुण्ड
मेंरे समीप आकर सुना जाते हैं गीत कजरी का
प्रकृति से... मनोहारी ऋतु से...
खेत की मेड़ों पर क्रीड़ा करते वे
आमंत्रित करने लगे हैं सावन को
ओ मेरे गाँव!
तुम्हारे इर्द-गिर्द निर्मित होने लगी हैं
संवेदनाओं से शून्य कंक्रीट की आबादी
यहाँ की हवायें धुँधली न हो जायें
इससे पूर्व
मेरे उजले गाँव! तुम मेरे साथ
मेरे शहर में चलो।
नीरजा हेमेन्द्र
About the poet

नीरजा हेमेन्द्र

View profile & all 92 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like