दिल धड़कता है तो आती हैं सदाएँ तेरी - नवाज़ देवबंदी

नवाज़ देवबंदीनवाज़ देवबंदी16 Sept 1956

3 min read · 12.4K reads

दिल धड़कता है तो आती हैं सदाएँ तेरी
मेरी साँसों में महकने लगी साँसें तेरी

चाँद खु़द महवे-तमाशा था फ़लक पर उस दम
जब सितारों ने उतारीं थीं बलाएँ तेरी

शे’र तो रोज़ ही कहते हैं ग़ज़ल के लेकिन
आ! कभी बैठ के तुझसे करें बातें तेरी

ज़हनो-दिल तेरे तस्व्वुर से घिरे रहते हैं
मुझको बाहों में लिए रहती हैं यादें तेरी

क्यों मेरा नाम मेरे शे’र लिखे हैं इनमें
चुग़लियाँ करती हैं मुझसे ये किताबें तेरी

बेख़बर ओट से तू झाँक रहा हो मुझको
और हम चुपके से तस्वीर बना लें तेरी
नवाज़ देवबंदी
About the poet

नवाज़ देवबंदी

View profile & all 14 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like