सच बोलने के तौर-तरीक़े नहीं रहे - नवाज़ देवबंदी

नवाज़ देवबंदीनवाज़ देवबंदी16 Sept 1956

3 min read · 12.4K reads

सच बोलने के तौर-तरीक़े नहीं रहे
पत्थर बहुत हैं शहर में शीशे नहीं रहे

वैसे तो हम वही हैं जो पहले थे दोस्तो
हालात जैसे पहले थे वैसे नहीं रहे

खु़द मर गया था जिनको बचाने में पहले बाप
अबके फ़साद में वही बच्चे नहीं रहे

दरिया उतर गया है मगर बह गए हैं पुल
उस पार आने-जाने के रस्ते नहीं रहे

सर अब भी कट रहे हैं नमाज़ों में दोस्तो
अफ़सोस तो ये है कि वो सजदे नहीं रहे
नवाज़ देवबंदी
About the poet

नवाज़ देवबंदी

View profile & all 14 Poems / Stories

More from नवाज़ देवबंदी

  1. वो रुलाकर हँस न पाया देर तक - नवाज़ देवबंदी

    वो रुलाकर हँस न पाया देर तकजब मैं रोकर मुस्कुराया देर तक

    12.4K reads
  2. लेके माज़ी को जो हाल आया तो दिल काँप गया - नवाज़ देवबंदी

    लेके माज़ी को जो हाल आया तो दिल काँप गयाजब कभी उनका ख़याल आया तो दिल काँप गया

    12.4K reads
  3. तेरे आने की जब ख़बर महके - नवाज़ देवबंदी

    तेरे आने की जब ख़बर महकेतेरे ख़ुशबू से सारा घर महके

    12.4K reads
  4. साक़िया तेरा इसरार अपनी जगह - नवाज़ देवबंदी

    साक़िया तेरा इसरार अपनी जगहतेरे मैकश का इन्कार अपनी जगह

    12.4K reads
  5. वो अपने घर के दरीचों से झाँकता कम है - नवाज़ देवबंदी

    वो अपने घर के दरीचों से झाँकता कम हैतअल्लुका़त तो अब भी हैं मगर राब्ता कम है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like