तेरे आने की जब ख़बर महके - नवाज़ देवबंदी

नवाज़ देवबंदीनवाज़ देवबंदी16 Sept 1956

2 min read · 12.4K reads

तेरे आने की जब ख़बर महके
तेरे ख़ुशबू से सारा घर महके

शाम महके तेरे तसव्वुर से
शाम के बाद फिर सहर महके

रात भर सोचता रहा तुझको
ज़हन-ओ-दिल मेरे रात भर महके

याद आए तो दिल मुनव्वर हो
दीद हो जाए तो नज़र महके

वो घड़ी दो घड़ी जहाँ बैठे
वो ज़मीं महके वो शजर महके
नवाज़ देवबंदी
About the poet

नवाज़ देवबंदी

View profile & all 14 Poems / Stories

More from नवाज़ देवबंदी

  1. वो रुलाकर हँस न पाया देर तक - नवाज़ देवबंदी

    वो रुलाकर हँस न पाया देर तकजब मैं रोकर मुस्कुराया देर तक

    12.4K reads
  2. लेके माज़ी को जो हाल आया तो दिल काँप गया - नवाज़ देवबंदी

    लेके माज़ी को जो हाल आया तो दिल काँप गयाजब कभी उनका ख़याल आया तो दिल काँप गया

    12.4K reads
  3. साक़िया तेरा इसरार अपनी जगह - नवाज़ देवबंदी

    साक़िया तेरा इसरार अपनी जगहतेरे मैकश का इन्कार अपनी जगह

    12.4K reads
  4. सच बोलने के तौर-तरीक़े नहीं रहे - नवाज़ देवबंदी

    सच बोलने के तौर-तरीक़े नहीं रहेपत्थर बहुत हैं शहर में शीशे नहीं रहे

    12.4K reads
  5. वो अपने घर के दरीचों से झाँकता कम है - नवाज़ देवबंदी

    वो अपने घर के दरीचों से झाँकता कम हैतअल्लुका़त तो अब भी हैं मगर राब्ता कम है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like