वो रुलाकर हँस न पाया देर तक - नवाज़ देवबंदी

नवाज़ देवबंदीनवाज़ देवबंदी16 Sept 1956

2 min read · 12.4K reads

वो रुलाकर हँस न पाया देर तक
जब मैं रोकर मुस्कुराया देर तक

भूलना चाहा अगर उस को कभी
और भी वो याद आया देर तक

भूखे बच्चों की तसल्ली के लिये
माँ ने फिर पानी पकाया देर तक

गुनगुनाता जा रहा था इक फ़क़ीर
धूप रहती है ना साया देर तक
नवाज़ देवबंदी
About the poet

नवाज़ देवबंदी

View profile & all 14 Poems / Stories

More from नवाज़ देवबंदी

  1. लेके माज़ी को जो हाल आया तो दिल काँप गया - नवाज़ देवबंदी

    लेके माज़ी को जो हाल आया तो दिल काँप गयाजब कभी उनका ख़याल आया तो दिल काँप गया

    12.4K reads
  2. तेरे आने की जब ख़बर महके - नवाज़ देवबंदी

    तेरे आने की जब ख़बर महकेतेरे ख़ुशबू से सारा घर महके

    12.4K reads
  3. साक़िया तेरा इसरार अपनी जगह - नवाज़ देवबंदी

    साक़िया तेरा इसरार अपनी जगहतेरे मैकश का इन्कार अपनी जगह

    12.4K reads
  4. सच बोलने के तौर-तरीक़े नहीं रहे - नवाज़ देवबंदी

    सच बोलने के तौर-तरीक़े नहीं रहेपत्थर बहुत हैं शहर में शीशे नहीं रहे

    12.4K reads
  5. वो अपने घर के दरीचों से झाँकता कम है - नवाज़ देवबंदी

    वो अपने घर के दरीचों से झाँकता कम हैतअल्लुका़त तो अब भी हैं मगर राब्ता कम है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like