साक़िया तेरा इसरार अपनी जगह - नवाज़ देवबंदी

नवाज़ देवबंदीनवाज़ देवबंदी16 Sept 1956

3 min read · 12.4K reads

साक़िया तेरा इसरार अपनी जगह
तेरे मैकश का इन्कार अपनी जगह

तेग़ अपनी जगह दार अपनी जगह
और हक़ीक़त का इज़्हार अपनी जगह

अब खंडहर है खंडहर ही कहो दोस्तो
शीश महलों के आसार अपनी जगह

तूर पर लाख मूसा से हो गुफ़्तागू
अर्श-ए-आज़म पे दीदार अपनी जगह

अव्वलन हक़ ने तख़्लीक़ जिसको किया
सबके बाद उसका इज़हार अपनी जगह

मुख़्तसर ये बता सर बा-कफ़ कौन था
जीत अपनी जगह हार अपनी जगह

भाई से भाई के कुछ तक़ाज़े भी हैं
सहन की बीच की दीवार अपनी जगह
नवाज़ देवबंदी
About the poet

नवाज़ देवबंदी

View profile & all 14 Poems / Stories

More from नवाज़ देवबंदी

  1. वो रुलाकर हँस न पाया देर तक - नवाज़ देवबंदी

    वो रुलाकर हँस न पाया देर तकजब मैं रोकर मुस्कुराया देर तक

    12.4K reads
  2. लेके माज़ी को जो हाल आया तो दिल काँप गया - नवाज़ देवबंदी

    लेके माज़ी को जो हाल आया तो दिल काँप गयाजब कभी उनका ख़याल आया तो दिल काँप गया

    12.4K reads
  3. तेरे आने की जब ख़बर महके - नवाज़ देवबंदी

    तेरे आने की जब ख़बर महकेतेरे ख़ुशबू से सारा घर महके

    12.4K reads
  4. सच बोलने के तौर-तरीक़े नहीं रहे - नवाज़ देवबंदी

    सच बोलने के तौर-तरीक़े नहीं रहेपत्थर बहुत हैं शहर में शीशे नहीं रहे

    12.4K reads
  5. वो अपने घर के दरीचों से झाँकता कम है - नवाज़ देवबंदी

    वो अपने घर के दरीचों से झाँकता कम हैतअल्लुका़त तो अब भी हैं मगर राब्ता कम है

    12.4K reads