लेके माज़ी को जो हाल आया तो दिल काँप गया - नवाज़ देवबंदी

नवाज़ देवबंदीनवाज़ देवबंदी16 Sept 1956

2 min read · 12.4K reads

लेके माज़ी को जो हाल आया तो दिल काँप गया
जब कभी उनका ख़याल आया तो दिल काँप गया

ऐसा तोड़ा था मुहब्बत में किसी ने दिल को
जब किसी शीशे में बाल आया तो दिल काँप गया

सर बलंदी पे तो मग़रूर थे हम भी लेकिन
चढ़ते सूरज पे ज़वाल आया तो दिल काँप गया

बदनज़र उठने ही वाली थी किसी की जानिब
अपने बेटी का ख़याल आया तो दिल काँप गया
नवाज़ देवबंदी
About the poet

नवाज़ देवबंदी

View profile & all 14 Poems / Stories