साथ- 1 - नवनीत शर्मा

नवनीत शर्मानवनीत शर्मा22 Sept 1973

2 min read · 12.4K reads

हालांकि अब इससे कोई अंतर नहीं पड़ता
फिर भी....
बैंक की तंद्रा तोड़ने में असफल रहती
बूढ़ी लाठियों
मोटे चश्‍मों
इंटरव्यू देने आई
जवान आंखो
सुसाइड नोट के अक्षरों से झांकते
दो नाजुक पीले हाथो
खाली हवेली के पहरे का शगल निभाते
तन्‍हा रोशनदानों
धूल से पटी जरूरी अर्जियो
छत से मीलों दूर
सरहद पर झांकते सपनों
मैं तुम सबके साथ हूं।
नवनीत शर्मा
About the poet

नवनीत शर्मा

View profile & all 46 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like