साथ- 2 - नवनीत शर्मा

नवनीत शर्मानवनीत शर्मा22 Sept 1973

2 min read · 12.4K reads

साथ
तन्‍हा होने का विलोम नहीं
पर्यायवाची है
दुख हो या टीस
बांटना प्रचार की सहमी हुई शुरूआत है
सारा शहर, मुल्‍क
साथ-साथ
उठता है
साथ-साथ जागता है
साथ-साथ चुनता है रास्‍ते
साथ-साथ लौटता है घर
मगर दुख अपना शिकार खुद चुनते हैं
फिर भी मैं तुम्‍हारे साथ हूं।
नवनीत शर्मा
About the poet

नवनीत शर्मा

View profile & all 46 Poems / Stories