क्यों हो न हमें इश्क़-ए-सनम और ज़ियादा

नवाब उमराव बहादूर दिलेरनवाब उमराव बहादूर दिलेर

1 min read · 12.4K reads

क्यों हो न हमें इश्क़-ए-सनम और ज़ियादा

देता है मज़ा इश्क़ का ग़म और ज़ियादा

दिल तो एवज़-ए-बोसा दिया तुम ने जिगर भी

ली मुफ़्त में ये एक रक़म और ज़ियादा

लिखता हूँ तुझे तेरी रुकावट का जो शिकवा

चलता है मिरा रुक के क़लम और ज़ियादा

देता हूँ तिरी शोख़ निगाहों से ही तश्बीह

रम करते हैं आहू-ए-हरम और ज़ियादा

पसपा न हुआ क़ैस से मैदान-ए-वफ़ा में

बढ़ता ही रहा अपना क़दम और ज़ियादा

हो जाते हैं जब हम से कशीदा तिरे अबरू

खींचती है तिरी तेग़-ए-दो-दम और ज़ियादा

होता हूँ 'दिलेर' उन से जो मैं लुत्फ़ का ख़्वाहाँ

वो करते हैं रह रह के सितम और ज़ियादा

नवाब उमराव बहादूर दिलेर
About the poet

नवाब उमराव बहादूर दिलेर

उपनाम : 'दिलेर' मूल नाम : नवाब शमशेर बहादुर रईस-ए-बाँदा जन्म : इंदौर, मध्य प्रदेश निधन : इंदौर, मध्य प्रदेश

View profile & all 12 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like