ऐसे हसीं के इश्क़ में है बे-क़रार दिल

नवाब उमराव बहादूर दिलेरनवाब उमराव बहादूर दिलेर

1 min read · 12.4K reads

ऐसे हसीं के इश्क़ में है बे-क़रार दिल

सदक़े हैं जिस की एक अदा पर हज़ार दिल

जब माँगते हैं सब सनम-ए-रोज़गार दिल

इतने कहाँ से लाऊँ मैं परवरदिगार दिल

बेज़ार ज़िंदगी से है लैल-ओ-नहार दिल

जिस रोज़ से हुज़ूर को करता है प्यार दिल

क्या सोचते हो उस को निशाना बताओ तुम

है नावक-ए-मिज़ा का तुम्हारे शिकार दिल

बौछार हो रही है जो तीर-ए-निगाह की

सीना है चाक-चाक हमारा फ़िगार दिल

ग़म्ज़ा को दूँ करिश्मा-ए-नाज़-ओ-अदा को दूँ

किस तरह एक दिल के बनें तीन चार दिल

क्या क्या उठाईं हिज्र-ए-सनम में मुसीबतें

बरसों रहा है आठ पहर बे-क़रार दिल

दफ़्न इस में कुश्ता हो के हुईं कितनी हसरतें

मदफ़न बना है सीना तो लौह-ए-मज़ार दिल

ज़ाहिद ख़याल-ए-यार तो हर-दम है जागुज़ीँ

क्यूँकर करूँ मैं हूर-ए-जिनाँ पर निसार दिल

करने लगा है मुझ से बहुत कज-अदाइयाँ

अब बुत हुआ है जैसे तिरा राज़दार दिल

ठहरा न एक दम कभी सोज़-ए-फ़िराक़ में

सीमाब-वार अपना रहा बे-क़रार दिल

देखा कोई हसीन तो क्या क्या फड़क उठा

बेचैन हो गया मिरा बे-इख़्तियार दिल

भूला है तेरी याद बुतों के ख़याल में

ऐसा दिया था क्यों मुझे परवरदिगार दिल

आओ जो मेरे घर में तो सौ जान से करूँ

चितवन पर आँख सदक़े अदा पर निसार दिल

होता नहीं है ईद को भी ग़म ग़लत 'दिलेर'

यारान-ए-रफ़्तगाँ का बना सोगवार दिल

नवाब उमराव बहादूर दिलेर
About the poet

नवाब उमराव बहादूर दिलेर

उपनाम : 'दिलेर' मूल नाम : नवाब शमशेर बहादुर रईस-ए-बाँदा जन्म : इंदौर, मध्य प्रदेश निधन : इंदौर, मध्य प्रदेश

View profile & all 12 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएआप को चेहरे से भी बीमार होना चाहिए— मुनव्वर रानाअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश