ऐ दिल हुआ है जैसे मिरे दिल को तू पसंद

नवाब उमराव बहादूर दिलेरनवाब उमराव बहादूर दिलेर

1 min read · 12.4K reads

ऐ दिल हुआ है जैसे मिरे दिल को तू पसंद

आया कोई हसीन न तिरे रू-ब-रू पसंद

टाँके लगाओ हल्क़ पे ख़ंजर को फेर कर

फिर ये कहो हमें है ये तौक़-ए-गुलू पसंद

ईमान से ख़ुदा के लिए तू ही सच बता

वाइज़ किसी को भी है तिरी गुफ़्तुगू पसंद

आफ़त है ज़मज़मा तो ग़ज़ब गटकरी की तान

क्यों हो न मुझ को तुझ सा बुत-ए-ख़ुश-गुलू पसंद

दर्द-ए-फ़िराक़ में दिल-ए-सद-चाक को मिरे

तार-ए-निगाह-ए-यार है बह्र-ए-रफ़ू पसंद

रोज़-ए-अलस्त से हूँ मैं सरशार वाइ'ज़ो

क्यों हो न मुझ को बादा-ओ-जाम-ओ-सुबू पसंद

दर्द-ए-फ़िराक़-ए-दोस्त पे मरते हैं दिल जिगर

दोनों को है बस एक यही आरज़ू पसंद

देखूँगा आँख ऊठा के न मैं हूर की तरफ़

मर कर भी हाँ रहेगी यही आरज़ू पसंद

झूटी मिले शराब जो उस बुत की साक़िया

क्यों हो न ज़ाहिदों को वो बहर-ए-वुज़ू पसंद

अबरू से गो लड़ा कभी तीर-ए-निगाह से

दिल को है मेरे जंग ये ऐ जंग-जू पसंद

नवाब उमराव बहादूर दिलेर
About the poet

नवाब उमराव बहादूर दिलेर

उपनाम : 'दिलेर' मूल नाम : नवाब शमशेर बहादुर रईस-ए-बाँदा जन्म : इंदौर, मध्य प्रदेश निधन : इंदौर, मध्य प्रदेश

View profile & all 12 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like