बढ़ गया दर्द दवाओं का असर होने तक

नसीम निकहतनसीम निकहत10 Jun 1958 – 29 Apr 2023

1 min read · 12.4K reads

बढ़ गया दर्द दवाओं का असर होने तक

छोड़ कर चल दिया बीमार ख़बर होने तक

जब से बीमार की रुख़्सत का यक़ीं आने लगा

आँख लगती ही नहीं अब तो सहर होने तक

आबले फूट के रोते रहे रफ़्तार के साथ

फूल खुलते रहे अंजाम-ए-सफ़र होने तक

इक रियाज़त है इबादत है ये तख़्लीक़ का फ़न

वक़्त दरकार है पौदे को शजर होने तक

चीख़ कर रो दिया बादल कि हवाओं का ग़ुरूर

किस तरह टूट गया मा'रका सर होने तक

ये दुआ है कि हर आँगन का शजर फूले फले

फूल खुलते रहें शाख़ों पे समर होने तक

उन को मालूम जो होता तो करम कर देते

हम यहाँ मिट भी गए उन को ख़बर होने तक

चढ़ते सूरज की परस्तार बनी थी दुनिया

हम भी देखा किए ऐबों को हुनर होने तक

शेर-गोई कोई आसान नहीं है 'निकहत'

बाल पक जाते हैं लफ़्ज़ों में असर होने तक

नसीम निकहत
About the poet

नसीम निकहत

उपनाम : 'नसीम निकहत' मूल नाम : नसीम निकहत जन्म : 10 Jun 1958 | बाराबंकी, उत्तर प्रदेश निधन : 29 Apr 2023 | लखनऊ, उत्तर प्रदेश

View profile & all 18 Poems / Stories

More from नसीम निकहत

  1. बंजारे हैं रिश्तों की तिजारत नहीं करते

    बंजारे हैं रिश्तों की तिजारत नहीं करतेहम लोग दिखावे की मोहब्बत नहीं करते

    12.4K reads
  2. कहीं दिन गुज़र गया है कहीं रात कट गई है

    कहीं दिन गुज़र गया है कहीं रात कट गई हैये न पूछ कैसे तुझ बिन ये हयात कट गई है

    12.4K reads
  3. जब उतरे चाँद आँगन में तो रातें बात करती हैं

    जब उतरे चाँद आँगन में तो रातें बात करती हैंवो चेहरा ख़ूबसूरत है वो आँखें बात करती हैं

    12.4K reads
  4. 'ग़ालिब' का रंग 'मीर' का लहजा मुझे भी दे

    'ग़ालिब' का रंग 'मीर' का लहजा मुझे भी देलफ़्ज़ों से खेलने का सलीक़ा मुझे भी दे

    12.4K reads
  5. बिखरे बिखरे दिन होते हैं रातें जागा करती हैं

    बिखरे बिखरे दिन होते हैं रातें जागा करती हैंगलियाँ थक कर सो जाती हैं सड़कें जागा करती हैं

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like