बिखरे बिखरे दिन होते हैं रातें जागा करती हैं

नसीम निकहतनसीम निकहत10 Jun 1958 – 29 Apr 2023

1 min read · 12.4K reads

बिखरे बिखरे दिन होते हैं रातें जागा करती हैं

गलियाँ थक कर सो जाती हैं सड़कें जागा करती हैं

ग़ुस्सा शोख़ी आदत क़िस्से सब पीछे छुट जाता है

लोग चले जाते हैं उन की बातें जागा करती हैं

जब से मोहब्बत होती है इस में दम अटका रहता है

जिस्म बिखर जाता है लेकिन आँखें जागा करती हैं

वस्ल के लम्हों में सारे लफ़्ज़ और ज़बाँ सो जाते हैं

कमरे की तन्हाई में बस साँसें जागा करती हैं

बेटे आवारागर्दी में रहते हैं मशग़ूल मगर

नालायक़ बेटों की ख़ातिर माएँ जागा करती हैं

नसीम निकहत
About the poet

नसीम निकहत

उपनाम : 'नसीम निकहत' मूल नाम : नसीम निकहत जन्म : 10 Jun 1958 | बाराबंकी, उत्तर प्रदेश निधन : 29 Apr 2023 | लखनऊ, उत्तर प्रदेश

View profile & all 18 Poems / Stories

More from नसीम निकहत

  1. बंजारे हैं रिश्तों की तिजारत नहीं करते

    बंजारे हैं रिश्तों की तिजारत नहीं करतेहम लोग दिखावे की मोहब्बत नहीं करते

    12.4K reads
  2. कहीं दिन गुज़र गया है कहीं रात कट गई है

    कहीं दिन गुज़र गया है कहीं रात कट गई हैये न पूछ कैसे तुझ बिन ये हयात कट गई है

    12.4K reads
  3. जब उतरे चाँद आँगन में तो रातें बात करती हैं

    जब उतरे चाँद आँगन में तो रातें बात करती हैंवो चेहरा ख़ूबसूरत है वो आँखें बात करती हैं

    12.4K reads
  4. 'ग़ालिब' का रंग 'मीर' का लहजा मुझे भी दे

    'ग़ालिब' का रंग 'मीर' का लहजा मुझे भी देलफ़्ज़ों से खेलने का सलीक़ा मुझे भी दे

    12.4K reads
  5. सब के ग़मों में थोड़ी थोड़ी मैं ने हिस्से-दारी की

    सब के ग़मों में थोड़ी थोड़ी मैं ने हिस्से-दारी कीख़ुशियों की उम्मीद न रक्खी दर्द से रिश्ता-दारी की

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्यायचाँदबचपन मेंमाँ ने मुझे, रात में— हरे प्रकाश उपाध्यायपावरपावर गली-गली थी, छज्जे पे भी खड़ी थी,छत पे लगाके आला, घर-घर में झाँकती थी।— आर. चेतनक्रांतिइस महादेश के अनिवासी का एक बयानहम एक घर चाहते थे सुरक्षितहम से कहा गया राजगृह में एक आदमी तुम्हारा भी है— अशोक कुमार पांडेय