बंजारे हैं रिश्तों की तिजारत नहीं करते
हम लोग दिखावे की मोहब्बत नहीं करते
मिलना है तो आ जीत ले मैदान में हम को
हम अपने क़बीले से बग़ावत नहीं करते
तूफ़ान से लड़ने का सलीक़ा है ज़रूरी
हम डूबने वालों की हिमायत नहीं करते
बंजारे हैं रिश्तों की तिजारत नहीं करते
हम लोग दिखावे की मोहब्बत नहीं करते
मिलना है तो आ जीत ले मैदान में हम को
हम अपने क़बीले से बग़ावत नहीं करते
तूफ़ान से लड़ने का सलीक़ा है ज़रूरी
हम डूबने वालों की हिमायत नहीं करते

उपनाम : 'नसीम निकहत' मूल नाम : नसीम निकहत जन्म : 10 Jun 1958 | बाराबंकी, उत्तर प्रदेश निधन : 29 Apr 2023 | लखनऊ, उत्तर प्रदेश
View profile & all 18 Poems / Storiesकहीं दिन गुज़र गया है कहीं रात कट गई हैये न पूछ कैसे तुझ बिन ये हयात कट गई है
जब उतरे चाँद आँगन में तो रातें बात करती हैंवो चेहरा ख़ूबसूरत है वो आँखें बात करती हैं
'ग़ालिब' का रंग 'मीर' का लहजा मुझे भी देलफ़्ज़ों से खेलने का सलीक़ा मुझे भी दे
बिखरे बिखरे दिन होते हैं रातें जागा करती हैंगलियाँ थक कर सो जाती हैं सड़कें जागा करती हैं
सब के ग़मों में थोड़ी थोड़ी मैं ने हिस्से-दारी कीख़ुशियों की उम्मीद न रक्खी दर्द से रिश्ता-दारी की