जब उतरे चाँद आँगन में तो रातें बात करती हैं

नसीम निकहतनसीम निकहत10 Jun 1958 – 29 Apr 2023

1 min read · 12.4K reads

जब उतरे चाँद आँगन में तो रातें बात करती हैं

वो चेहरा ख़ूबसूरत है वो आँखें बात करती हैं

सफ़र का हौसला काफ़ी है मंज़िल तक पहुँचने को

मुसाफ़िर जब अकेला हो तो राहें बात करती हैं

शजर जब मुज़्महिल हों फूल हों शाख़ों पे अफ़्सुर्दा

उदास आँगन में दीवारों से शामें बात करती हैं

मिरी आँखों से नींदें ले के तुम ने रतजगे बख़्शे

मिरे तकिए मिरे बिस्तर से रातें बात करती हैं

शजर भी झूमते हैं जब हवाएँ गुनगुनाती हैं

परिंदे लौट आते हैं तो शाख़ें बात करती हैं

नसीम निकहत
About the poet

नसीम निकहत

उपनाम : 'नसीम निकहत' मूल नाम : नसीम निकहत जन्म : 10 Jun 1958 | बाराबंकी, उत्तर प्रदेश निधन : 29 Apr 2023 | लखनऊ, उत्तर प्रदेश

View profile & all 18 Poems / Stories

More from नसीम निकहत

  1. बंजारे हैं रिश्तों की तिजारत नहीं करते

    बंजारे हैं रिश्तों की तिजारत नहीं करतेहम लोग दिखावे की मोहब्बत नहीं करते

    12.4K reads
  2. कहीं दिन गुज़र गया है कहीं रात कट गई है

    कहीं दिन गुज़र गया है कहीं रात कट गई हैये न पूछ कैसे तुझ बिन ये हयात कट गई है

    12.4K reads
  3. 'ग़ालिब' का रंग 'मीर' का लहजा मुझे भी दे

    'ग़ालिब' का रंग 'मीर' का लहजा मुझे भी देलफ़्ज़ों से खेलने का सलीक़ा मुझे भी दे

    12.4K reads
  4. बिखरे बिखरे दिन होते हैं रातें जागा करती हैं

    बिखरे बिखरे दिन होते हैं रातें जागा करती हैंगलियाँ थक कर सो जाती हैं सड़कें जागा करती हैं

    12.4K reads
  5. सब के ग़मों में थोड़ी थोड़ी मैं ने हिस्से-दारी की

    सब के ग़मों में थोड़ी थोड़ी मैं ने हिस्से-दारी कीख़ुशियों की उम्मीद न रक्खी दर्द से रिश्ता-दारी की

    12.4K reads