दिल के आते ही ये नक़्शा हो गया

नसीम देहलवीनसीम देहलवी

1 min read · 12.4K reads

दिल के आते ही ये नक़्शा हो गया

क्या बताऊँ दोस्तो क्या हो गया

तुम ने फ़ुर्सत पाई घर बैठे तबीब

मर गया बीमार अच्छा हो गया

कर चुका था काम अफ़्सून-ए-रक़ीब

आज हम से उन से परछा हो गया

उन पे दिल आया बड़ी मुश्किल पड़ी

मुद्दई' पहलू में पैदा हो गया

हाए बेताबी ने मेरी क्या किया

हाल सब उन पर हुवैदा हो गया

एक ज़ालिम पर तबीअत आ गई

फिर वही अब हाल मेरा हो गया

शुक्र है पैदा किया ख़ालिक़ ने जिस्म

रूह का कुछ दिन को पर्दा हो गया

खुल गए ज़ख़्मों के मुँह अच्छा हुआ

दर्द के बढ़ने को रस्ता हो गया

तू ही चल ऐ रूह जोश-ए-शौक़ है

ख़त के आने में तो अर्सा हो गया

वक़्त-ए-बद कुछ पूछ कर आता नहीं

हँसते हँसते उन से झगड़ा हो गया

हाल क्यूँ अबतर है इस दर्जा 'नसीम'

सच कहो दिल किस पे शैदा हो गया

नसीम देहलवी
About the poet

नसीम देहलवी

उपनाम : 'नसीम देहलवी' मूल नाम : असग़र अली खां जन्म : दिल्ली नसीम देहलवी, असग़र अ’ली ख़ाँ(1799-1866)दिल्ली के एक भरे-पुरे घराने में पैदा हुआ मगर पिता के गुज़रने के बा’द भाइयों में जायदाद के बटवारे पर झगड़ा हुआ, जिस से बद-दिल हो कर लखनऊ चले गए और वहीं बस रहे। लखनऊ म…

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

शुभ्रामैं तुम्हें एक एकदम नए नाम से पुकारना चाहता हूँप्रेम में जलते हुए बुख़ार में जलने वाले क़िस्सों से बहुत ईर्ष्या रखता आया हूँ— अमन त्रिपाठीनौ बत्ती टॉकीज़एकबार-बार लौटती हूँ उन रास्तों पर— अजंता देवअजीब होती है ये मोहब्बत - नज़्मनसीब वालों के दिल में जब भी ये जागती हैतो पहले नींदें उजाड़ती है— नजमा शाहीन खोसाइस गली के मोड़ पर - नज़्मइस गली के मोड़ पर इक अज़ीज़ दोस्त नेमेरे अश्क पोंछ कर— फ़हमीदा रियाज़वाजिद अली शाह अख़्तर के शेरयही तशवीश शब-ओ-रोज़ है बंगाले मेंलखनऊ फिर कभी दिखलाए मुक़द्दर मेरा— वाजिद अली शाह अख़्तरसय्यद यूसुफ़ अली खाँ नाज़िम के शेरये किस ज़ोहरा-जबीं की अंजुमन में आमद आमद हैबिछाया है क़मर ने चाँदनी का फ़र्श महफ़िल में— सय्यद यूसुफ़ अली खाँ नाज़िम