चलो चलें अब शिक्षा मंदिर - नंदेश निर्मल

नंदेश निर्मलनंदेश निर्मल

3 min read · 12.4K reads

नहा करके जहां माहौल घर घर का बदलता है।
हमारे गांव से एक प्यार का दरिया निकलता है।।

बहा कर ले गया तूफान मजहब का गृहस्थी सब,
तमाशा देख कर बैठा मुकद्दर हाथ मलता है।।

कभी भी वह नहीं सँभले जिन्हें गिरना नहीं आया,
गिरा जो ठोकरें खाकर वही फिर-फिर संभलता है।।

चलो आवाज देकर के बुला लें हम पड़ोसी को,
मुसीबत में हमारा भी यही तो फर्ज बनता है।।

कहो उनसे न चिलमन इस तरह से डालकर निकलें,
अकेला देखकर उनको हमारा दिल मचलता है।।
नंदेश निर्मल
About the poet

नंदेश निर्मल

View profile & all 9 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like