जीवन की सीख - नंदेश निर्मल

नंदेश निर्मलनंदेश निर्मल

5 min read · 12.4K reads

बच्चों जब कक्षा में जाओ
मन से पढ़ कर पाठ बनाओ
पाठ पढ़ावे जब शिक्षक तो
खूब लगन से ध्यान लगाओ।

बच्चों जब कक्षा में जाओ
मन से पढ़ कर पाठ बनाओ।

घर से जब विद्यालय चलते
कहीं अलग मत पाँव बढ़ाओ
करो नहीं तुम उच्छृंखालता
बस पढ़ना है, साध बनाओ

बच्चों जब कक्षा में जाओ
मन से पढ़ कर पाठ बनाओ।

जो बच्चे सज्जन हैं होते
झूठ कभी वह नहीं बोलते
सच पर कायम अडिग चाह से
अपनी सीढ़ी आप बनाओ।

बच्चों जब कक्षा में जाओ
मन से पढ़ कर पाठ बनाओ।

वह दिन तुमसे दूर नहीं
जब लोग तुझे विद्वान कहेंगें
यही साधना की बेला है
खूब जतन से ज्ञान बढ़ाओ।

बच्चों जब कक्षा में जाओ
मन से पढ़ कर पाठ बनाओ।

गुरू की वाणी अमृत होती
इसे गृहण तुम करते रहना
शिष्टाचार सभी से करते
आदर के तुम भाव जगाओ।

बच्चों जब कक्षा में जाओ
मन से पढ़ कर पाठ बनाओ।
नंदेश निर्मल
About the poet

नंदेश निर्मल

View profile & all 9 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like