जनशिक्षा और पदाधिकारी - नंदेश निर्मल

नंदेश निर्मलनंदेश निर्मल

5 min read · 12.4K reads

पदाधिकारी जब अच्छे हों
जन-कल्याण सुलभ होता है
तब कागज की नैया चढ़ कर
कोई लक्ष्य नहीं मारता है।

पदाधिकारी जब अच्छे हों
जन-कल्याण सुलभ होता है।

आज खगड़िया की जनशिक्षा
तम से लड़ने निकल पड़ी है
हर पंचायत का विद्यालय
अनुपम सा भारत गढ़ता है।

पदाधिकारी जब अच्छे हों
जन-कल्याण सुलभ होता है।

कर्मवीर अपने मुखिया हैं
कुर्सी उनसे मुखर हुई है
जब चौकस अगवाई है तो
चहूँदिश चेतन ही दिखता है
 

पदाधिकारी जब अच्छे हों
जन-कल्याण सुलभ होता है।

राह सजाना, उसे सीचना
हरित रहे यह बात सोचना
सौ कन्धा हो साथ चले तो
मंगलमय सुर वह रचता है।

पदाधिकारी जब अच्छे हों
जन-कल्याण सुलभ होता है।

शिक्षित बनने में अभिमत हों
हमें आज यह तय करना है
हाथ-हाथ में हो मशाल जब
कभी नहीं सूरज ढलता है।
नंदेश निर्मल
About the poet

नंदेश निर्मल

View profile & all 9 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like