नौनिहाल तू जाग - नंदेश निर्मल

नंदेश निर्मलनंदेश निर्मल

5 min read · 12.4K reads

गंगा मौसी सबकी मौसी
घर-घर में वह जाती रहती
बच्चों के अभिभावक जन को
जाग-जाग समझाती रहती।

गंगा मौसी सबकी मौसी
घर-घर में वह जाती रहती

नित-नित काम यही वह करती
दूर-दूर तक पैदल चल कर
खूब लड़ाई लड़-लड़ कर वह
पीठ सदा सहलाती रहती।

गंगा मौसी सबकी मौसी
घर-घर में वह जाती रहती

शिक्षित होने के मतलब को
गा-गा कर कर बतलाती रहती
कल का सूरज तेरा होगा
विनय गीत वह गाती रहती।

गंगा मौसी सबकी मौसी
घर-घर में वह जाती रहती

वृक्ष लगा कर घर-घर मौसी
मीठा फल खिलवाती रहती
पढ़ते-लिखते बच्चों को वह
प्यार हमेशा करती रहती।

गंगा मौसी सबकी मौसी
घर-घर में वह जाती रहती

देखा-देखी मौसी की कर
स्वाति, नेहा जतन लिये है
ले बुखार जनशिक्षा की वह
पग से धूल सनाती रहती।

गंगा मौसी सबकी मौसी
घर-घर में वह जाती रहती
नंदेश निर्मल
About the poet

नंदेश निर्मल

View profile & all 9 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like