बोझ अपना सहारते हैं हम
कौन सा तीर मारते हैं हम
आँख के पार किस ख़मोशी से
एक दरिया उतारते हैं हम
और हँसता है आईना हम पर
और ख़ुद को सँवारते हैं हम
हर नई शाम अपने पहलू में
एक साए को मारते हैं हम
कोई भी तो नहीं है कोई भी
जाने किस को पुकारते हैं हम
बोझ अपना सहारते हैं हम
कौन सा तीर मारते हैं हम
आँख के पार किस ख़मोशी से
एक दरिया उतारते हैं हम
और हँसता है आईना हम पर
और ख़ुद को सँवारते हैं हम
हर नई शाम अपने पहलू में
एक साए को मारते हैं हम
कोई भी तो नहीं है कोई भी
जाने किस को पुकारते हैं हम

बारिश ख़ुशबू रंग हवा हैं मैं और तूख़्वाबों का बे-नाम सिरा हैं मैं और तू
ख़ुशबू से तेरी हाथ मिलाने का शौक़ हैफिर उस को दो-जहाँ से छुपाने का शौक़ है
हैरत सराए हर्फ़ में आओ तो बात हैऔर वापसी की राह न पाओ तो बात है
हर एक हर्फ़ हो इम्कान तेरे जैसा होमिरी किताब का उन्वान तेरे जैसा हो
रिया-कारी के धंदों में न तू शामिल न मैं शामिलख़ुदा के नेक बंदों में न तू शामिल न मैं शामिल