रिया-कारी के धंदों में न तू शामिल न मैं शामिल
ख़ुदा के नेक बंदों में न तू शामिल न मैं शामिल
वफ़ा की सूखती झीलों से लाखों कूच करते हैं
मगर उड़ते परिंदों में न तू शामिल न मैं शामिल
तमाशा देखते हैं आप अपना और हँसते हैं
हमारे दर्द-मंदों में न तुम शामिल न मैं शामिल
अभी तो भीगते लम्हों ने पहला भेद पाया है
अभी बारिश की बूंदों में न तू शामिल न मैं शामिल
फ़साद-ओ-क़त्ल करते हैं जो तेरे मेरे नामों पर
इलाही इन दरिंदों में न तू शामिल न मैं शामिल
न ए'ज़ाज़ात और पी आर तम्ग़े और न सेमिनार
अदब के शर-पसंदों में न तुम शामिल न मैं शामिल








