ख़ुशबू से तेरी हाथ मिलाने का शौक़ है
फिर उस को दो-जहाँ से छुपाने का शौक़ है
आँखें हों ख़्वाब हों कि शिकस्ता इमारतें
हर इक खंडर में दीप जलाने का शौक़ है
कुछ देर अपने साथ भी रहने दो अब हमें
इस रौशनी को आईना-ख़ाने का शौक़ है
इज़हार-ए-आस शौक़-ए-तमाशा फ़सुर्दगी
क्यों दिल को इतना बार उठाने का शौक़ है
हिजरत अज़ल से है मिरे अज्दाद का शिआ'र
मुझ को भी एक नाव बनाने का शौक़ है
क्यों हम ये बात बात पे देने लगे जवाब
इन को तो ख़ैर बात बढ़ाने का शौक़ है
इक नूर ही तो सारे तख़य्युल की जान है
और इस पे हम को रंग जमाने का शौक़ है
हर एक को सनम हो ख़ुदा हो कि आदमी
माथे पे मेरे दाग़ लगाने का शौक़ है
बर्बाद होते जाएँगे जितना करोगे तुम
हम को तुम्हारा हाथ बनाने का शौक़ है
'नैना' उन्ही की सम्त सफ़र कर रही हूँ मैं
रस्ते में जिन को धूप बिछाने का शौक़ है








