ऐ मिरे शब्द - नज़्म

नैना आदिलनैना आदिल

1 min read · 12.4K reads

ऐ मिरे शब्द, मिरे भेद, महा-धन मेरे

रात में ख़ुशबू तिरी! नींद में बोसा तेरा...

ठण्ड में आग तिरी तापूँ, खिलूँ

जी उठ्ठूँ!

अपने आँसू तिरे हाथों के कटोरे में रखूँ

दैर तक तुझ से लिपट कर यूँही रोती जाऊँ

ऐ मिरे शब्द! तिरे मअ'नी की सत-रंग गिरह

कभी सुलझाऊँ

कभी उँगली में उलझा बैठूँ

गुम रहूँ तुझ में कहीं, तुझ में कहीं खो जाऊँ

ऐ मिरे शब्द! मिरे इश्क़, मिरे अफ़्साने

शाम गुल-रंग करे, ख़्वाब को दो-चंद करे

तेरी बारिश में निखरता हुआ सब्ज़ा मेरा

माँग आशाओं की भरती हुई इस दुनिया में

और कोई भी नहीं, कोई नहीं

तू मेरा!!!

नैना आदिल
About the poet

नैना आदिल

जन्म : कराची, सिंध LCCN : n2019241283

View profile & all 26 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएआप को चेहरे से भी बीमार होना चाहिए— मुनव्वर रानाअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश