आख़िरश आ गए अयादत को उन को तौफ़ीक़ हो गई शायद

नफ़ीसा सुल्ताना अंनानफ़ीसा सुल्ताना अंना

1 min read · 12.4K reads

आख़िरश आ गए अयादत को उन को तौफ़ीक़ हो गई शायद

सख़्त बीमार मेरे होने की आज तस्दीक़ हो गई शायद

मैं चली ले के अपने आँचल में प्यार चाहत वफ़ा के गुल बूटे

टूटी उम्मीद फूल मुरझाए दिल में तफ़रीक़ हो गई शायद

गद्दियां ग़ासिबों के क़ब्ज़े में अदलिया मुजरिमों की मुट्ठी में

है सियासत के जाल में मंशूर फिर से तौसीक़ हो गई शायद

सिर्फ़ मुल्कों ही पर नहीं मौक़ूफ़ सरहदें तो दिलों में हैं मौजूद

बट गए माल-ओ-ज़र कहीं माँ बाप उस की तस्दीक़ हो गई शायद

दर-हक़ीक़त जो मुझ में ज़िंदा है मेरे अल्लाह का करिश्मा है

जिस अना का वजूद था ही नहीं उस की तख़्लीक़ हो गई शायद

नफ़ीसा सुल्ताना अंना
About the poet

नफ़ीसा सुल्ताना अंना

उपनाम : 'अना' जन्म : कराची, सिंध

View profile & all 12 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like