नादिया अंबर लोधी के शेर

नादिया अंबर लोधीनादिया अंबर लोधी

1 min read · 12.4K reads

हुसैन रिफ़अतें तक़्सीम करता है अब भी

यज़ीद आज भी रुस्वाइयाँ समेटता है


पा-ब-जौलाँ तो हर इक शख़्स यहाँ है 'अम्बर'

तिरी ज़ंजीर ही क्यूँ शोर बपा करती है


बस चंद हम-ख़याल हैं 'अम्बर' मुझे अज़ीज़

बेहिस जम्म-ए-ग़फ़ीर नहीं चाहिए मुझे


'अम्बर' उस के बीते कल का क़िस्सा हूँ मैं

फिर काहे का शौक़ कि उस को याद भी हूँ मैं


ज़िंदा रहते हैं क्या ये काफ़ी नहीं

कोई लाज़िम है कि फिर ख़ुश भी हों

नादिया अंबर लोधी
About the poet

नादिया अंबर लोधी

View profile & all 19 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like