आना है यूँ मुहाल तो इक शब ब-ख़्वाब आ

मुसहफ़ी ग़ुलाम हमदानीमुसहफ़ी ग़ुलाम हमदानी

1 min read · 12.4K reads

आना है यूँ मुहाल तो इक शब ब-ख़्वाब आ

मुझ तक ख़ुदा के वास्ते ज़ालिम शिताब आ

देता हूँ नामा मैं तुझे इस शर्त पर अभी

क़ासिद तू उस के पास से ले कर जवाब आ

ऐसा ही अज़्म है तुझे गर कू-ए-यार का

चलता हूँ मैं भी ऐ दिल-ए-पुर-इज़्तिराब आ

ये ख़स्ता चश्म वा है तिरे इंतिज़ार में

ऐ सुब्ह मुँह दिखा कहीं ऐ आफ़्ताब आ

ता ये शब-ए-फ़िराक़ की दीजूर दूर हो

ऐ रश्क-ए-माह घर में मिरे बे-नक़ाब आ

आब-ए-रवाँ ओ सब्ज़ा ओ रू-ए-निगार है

साक़ी शिताब ऐसे में ले कर शराब आ

रोएँ गले से लग के बहम ख़ूब कोई दम

क्या देखता है ऐ दिल-ए-बे-सब्र-ओ-ताब आ

बहर-ए-जहाँ में देर-शुद आमद रवा नहीं

मानिंद-ए-क़तरा जा तू ब-रंग-ए-हुबाब आ

क़ुर्बानी आज दर पे तिरे करनी है मुझे

ले कर के तेग़ तो भी बराए-सवाब आ

शायद वो तुझ को देख के ग़म खाए 'मुसहफ़ी'

तू उस के सामने तो ब-चश्म-ए-पुर-आब आ

मुसहफ़ी ग़ुलाम हमदानी
About the poet

मुसहफ़ी ग़ुलाम हमदानी

उपनाम : 'मुसहफ़ी' मूल नाम : शेख़ ग़ुलाम हमदानी जन्म : अमरोहा, उत्तर प्रदेश निधन : लखनऊ, उत्तर प्रदेश संबंधी : मुज़फ़्फ़र अली असीर (शिष्य), हैदर अली आतिश (शिष्य) LCCN : n85030564 ये हैं ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी, जिनके काव्य परिचय के लिए ये अशआर काफ़ी हैं; शब-ए-हिज्र…

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

पीठकिसी की भी हो पीठकाम है लादना और ढोना— प्रताप सोमवंशीदिलभावुक, बच्चा, बेवकूफ, बदतमीजक्या क्या विशेषण नहीं है एक दिल के पास— प्रताप सोमवंशीदरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानापैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैपैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैज़ंजीर की सूरत मुझे घर बाँधे हुए है— मुनव्वर रानानज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीउलट-पुलटचारों तरफ़ रौशनी ही रौशनीइतनी रौशनी कि अँधेरे का है— हरि मृदुल