तिरा शौक़-ए-दीदार पैदा हुआ है

मुसहफ़ी ग़ुलाम हमदानीमुसहफ़ी ग़ुलाम हमदानी

1 min read · 12.4K reads

तिरा शौक़-ए-दीदार पैदा हुआ है

फिर इस दिल को आज़ार पैदा हुआ है

सदा पान खा खा के निकले है बाहर

ज़माने में ख़ूँ-ख़्वार पैदा हुआ है

ये मदफ़न है किस का जो हर लाला याँ से

जिगर-ख़ूँ दिल-अफ़गार पैदा हुआ है

उड़ाए हैं लख़्त-ए-जिगर आह ने जब

हवा में भी गुलज़ार पैदा हुआ है

मैं क्यूँकर न रख्खूँ अज़ीज़ अपने दिल को

कहीं दिल सा भी यार पैदा हुआ है

कहे थी ये तिफ़्ली में देख उस को दाया

ये लड़का तरह-दार पैदा हुआ है

मैं आया हूँ मुद्दत में कोई उस से कह दो

तुम्हारा गुनहगार पैदा हुआ है

ये दिल मुझ से लड़ता है तेरी तरफ़ से

कहाँ का तरफ़-दार पैदा हुआ है

मियाँ 'मुसहफ़ी' बेचते हो जो दिल को

तो लाओ ख़रीदार पैदा हुआ है

मुसहफ़ी ग़ुलाम हमदानी
About the poet

मुसहफ़ी ग़ुलाम हमदानी

उपनाम : 'मुसहफ़ी' मूल नाम : शेख़ ग़ुलाम हमदानी जन्म : अमरोहा, उत्तर प्रदेश निधन : लखनऊ, उत्तर प्रदेश संबंधी : मुज़फ़्फ़र अली असीर (शिष्य), हैदर अली आतिश (शिष्य) LCCN : n85030564 ये हैं ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी, जिनके काव्य परिचय के लिए ये अशआर काफ़ी हैं; शब-ए-हिज्र…

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like