देख उस को इक आह हम ने कर ली

मुसहफ़ी ग़ुलाम हमदानीमुसहफ़ी ग़ुलाम हमदानी

1 min read · 12.4K reads

देख उस को इक आह हम ने कर ली

हसरत से निगाह हम ने कर ली

क्या जाने कोई कि घर में बैठे

उस शोख़ से राह हम ने कर ली

बंदे पे न कर करम ज़ियादा

बस बस तिरी चाह हम ने कर ली

जब उस ने चलाई तेग़ हम पर

हाथों की पनाह हम ने कर ली

नख़वत से जो कोई पेश आया

कज अपनी कुलाह हम ने कर ली

ज़ुल्फ़-ओ-रुख़-ए-महवशाँ की दौलत

सैर-ए-शब-ए-माह हम ने कर ली

क्या देर है फिर ये अब्र-ए-रहमत

तख़्ती तो सियाह हम ने कर ली

दी ज़ब्त में जब कि 'मुसहफ़ी' जाँ

शर्म उस की गवाह हम ने कर ली

मुसहफ़ी ग़ुलाम हमदानी
About the poet

मुसहफ़ी ग़ुलाम हमदानी

उपनाम : 'मुसहफ़ी' मूल नाम : शेख़ ग़ुलाम हमदानी जन्म : अमरोहा, उत्तर प्रदेश निधन : लखनऊ, उत्तर प्रदेश संबंधी : मुज़फ़्फ़र अली असीर (शिष्य), हैदर अली आतिश (शिष्य) LCCN : n85030564 ये हैं ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी, जिनके काव्य परिचय के लिए ये अशआर काफ़ी हैं; शब-ए-हिज्र…

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like