खींच कर यूँ ले चली वहशत बयाबाँ की तरफ़

मुंशी नौबत राय नज़र लखनवीमुंशी नौबत राय नज़र लखनवी

1 min read · 12.4K reads

खींच कर यूँ ले चली वहशत बयाबाँ की तरफ़

लाएँ जैसे तिफ़्ल-ए-बद-ख़ू को दबिस्ताँ की तरफ़

फ़ैज़ वहशत का अदा-ए-शुक्र जब वाजिब हुआ

सर झुकाया हम ने मेहराब-ए-गरेबाँ की तरफ़

हासिल-ए-जोश-ए-जुनूँ है मातम-ए-होश-ओ-ख़िरद

ख़ाक उड़ाते जाते हैं वहशी बयाबाँ की तरफ़

अक़्ल के तेग़-ए-जुनून-ए-तेज़ से कूचे कटे

कौन आए जादा-ए-चाक-ए-गरेबाँ की तरफ़

कर चुका जोश-ए-जुनूँ जिंस-ए-ख़िरद पर हाथ साफ़

लौट अब आती है बाज़ार-ए-गरेबाँ की तरफ़

इश्क़ के मकतब में जब आया पए दर्स-ए-जुनूँ

पहले ही उँगली उठी नून-ए-गरेबाँ की तरफ़

माइल-ए-ज़ेवर हुआ जब वो हसीन-ए-जामा-ज़ेब

चाँद आया चर्ख़ से तौक़-ए-गरेबाँ की तरफ़

होश में आते हैं दीवाने गई फ़स्ल-ए-बहार

दश्त-ए-वहशत छुप रहे पुश्त-ए-गरेबाँ की तरफ़

नाख़ुन-ए-ग़म का निशाँ दिल पर है मिस्ल-ए-माह-ए-नौ

उँगलियाँ उठती हैं उस ज़ख़्म-ए-नुमायाँ की तरफ़

जब किसी आशिक़ ने कुछ हाल-ए-परेशानी कहा

हँस दिए मुँह फेर कर ज़ुल्फ़-ए-परेशाँ की तरफ़

ज़ोफ़ में जी खोल कर रोने की हसरत है मुझे

देखता है यास से हर अश्क दामाँ की तरफ़

शम्अ' के शो'ले सितम करते हैं मिस्ल-ए-बर्क़-ए-तूर

देखता हूँ जब 'नज़र' बज़्म-ए-हसीनाँ की तरफ़

मुंशी नौबत राय नज़र लखनवी
About the poet

मुंशी नौबत राय नज़र लखनवी

उपनाम : 'नज़र' मूल नाम : मुंशी नौबत राय जन्म : लखनऊ, उत्तर प्रदेश निधन : 10 Apr 1923 नज़र, मुन्शी नौबत राय (1866-1923)लखनऊ के एक संभ्रांत कायस्थ घराने में आँखें खोलीं। कम-उ’म्री में ही शे’र कहने लगे और मशहूर हुए। 1897 में ‘ख़दंग-ए-नज़र’ नाम की पत्रिका जारी की और…

View profile & all 26 Poems / Stories

More from मुंशी नौबत राय नज़र लखनवी

  1. मुजस्सम दाग़-ए-हसरत हूँ सरापा नक़्श-ए-इबरत का

    मुजस्सम दाग़-ए-हसरत हूँ सरापा नक़्श-ए-इबरत कामुझे देखो कि होता है यही अंजाम उल्फ़त का

    12.4K reads
  2. तिरे वादे का हर इक को अगर ए'तिबार होता

    तिरे वादे का हर इक को अगर ए'तिबार होतातो जहाँ में कुछ न होता फ़क़त इंतिज़ार होता

    12.4K reads
  3. उस ने मय पी के सर-ए-बज़्म जो साग़र उल्टा

    उस ने मय पी के सर-ए-बज़्म जो साग़र उल्टावरक़-ए-अंजुमन-ए-दहर सरासर उल्टा

    12.4K reads
  4. कारोबार-ए-इश्क़ की कसरत कभी ऐसी न थी

    कारोबार-ए-इश्क़ की कसरत कभी ऐसी न थीदिल न था तो तंगी-ए-फ़ुर्सत कभी ऐसी न थी

    12.4K reads
  5. ज़ब्त से दिल नज़ार रहता है

    ज़ब्त से दिल नज़ार रहता हैअंदरूनी बुख़ार रहता है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएआप को चेहरे से भी बीमार होना चाहिए— मुनव्वर रानाअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश