कारोबार-ए-इश्क़ की कसरत कभी ऐसी न थी

मुंशी नौबत राय नज़र लखनवीमुंशी नौबत राय नज़र लखनवी

1 min read · 12.4K reads

कारोबार-ए-इश्क़ की कसरत कभी ऐसी न थी

दिल न था तो तंगी-ए-फ़ुर्सत कभी ऐसी न थी

यास से वीरानी-ए-हसरत कभी ऐसी न थी

दिल में सन्नाटा न था वहशत कभी ऐसी न थी

उन के वा'दे पर हमें जीना पड़ा है हश्र तक

वर्ना तूलानी शब-ए-फ़ुर्क़त कभी ऐसी न थी

देख डाले ज़िंदगी में वस्ल-ओ-फुर्क़त के तिलिस्म

ग़म कभी ऐसा न था राहत कभी ऐसी न थी

आप ने बीमार-पुर्सी की तो जीना है वबाल

वर्ना मरने की मुझे हसरत कभी ऐसी न थी

बा-मज़ा है किस क़दर इंकार उन का वस्ल में

तुझ में ऐ ख़ून-ए-जिगर लज़्ज़त कभी ऐसी न थी

दिल को क्या समझा दिया नौमीदी-ए-जावेद ने

पर्दा-दार-ए-ग़म शब-ए-फ़ुर्क़त कभी ऐसी न थी

ज़िंदगी की कश्मकश से मर के पाई कुछ नजात

इस से पहले ऐ 'नज़र' फ़ुर्सत कभी ऐसी न थी

मुंशी नौबत राय नज़र लखनवी
About the poet

मुंशी नौबत राय नज़र लखनवी

उपनाम : 'नज़र' मूल नाम : मुंशी नौबत राय जन्म : लखनऊ, उत्तर प्रदेश निधन : 10 Apr 1923 नज़र, मुन्शी नौबत राय (1866-1923)लखनऊ के एक संभ्रांत कायस्थ घराने में आँखें खोलीं। कम-उ’म्री में ही शे’र कहने लगे और मशहूर हुए। 1897 में ‘ख़दंग-ए-नज़र’ नाम की पत्रिका जारी की और…

View profile & all 26 Poems / Stories

More from मुंशी नौबत राय नज़र लखनवी

  1. मुजस्सम दाग़-ए-हसरत हूँ सरापा नक़्श-ए-इबरत का

    मुजस्सम दाग़-ए-हसरत हूँ सरापा नक़्श-ए-इबरत कामुझे देखो कि होता है यही अंजाम उल्फ़त का

    12.4K reads
  2. तिरे वादे का हर इक को अगर ए'तिबार होता

    तिरे वादे का हर इक को अगर ए'तिबार होतातो जहाँ में कुछ न होता फ़क़त इंतिज़ार होता

    12.4K reads
  3. उस ने मय पी के सर-ए-बज़्म जो साग़र उल्टा

    उस ने मय पी के सर-ए-बज़्म जो साग़र उल्टावरक़-ए-अंजुमन-ए-दहर सरासर उल्टा

    12.4K reads
  4. ज़ब्त से दिल नज़ार रहता है

    ज़ब्त से दिल नज़ार रहता हैअंदरूनी बुख़ार रहता है

    12.4K reads
  5. शौक़-ए-दिल फ़िक्र-ए-दहन में है जो रहबर की तरह

    शौक़-ए-दिल फ़िक्र-ए-दहन में है जो रहबर की तरहढूँढता हूँ चश्मा-ए-हैवाँ सिकंदर की तरह

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like