उस ने मय पी के सर-ए-बज़्म जो साग़र उल्टा

मुंशी नौबत राय नज़र लखनवीमुंशी नौबत राय नज़र लखनवी

1 min read · 12.4K reads

उस ने मय पी के सर-ए-बज़्म जो साग़र उल्टा

वरक़-ए-अंजुमन-ए-दहर सरासर उल्टा

देखने वाले को दुनिया है सरापा तस्वीर

गो है आईने में अक्स रुख़-ए-दिलबर उल्टा

कर दिया आ के चमन को तह-ओ-बाला किस ने

कोई सीधा है यहाँ कोई गुल-ए-तर उल्टा

नाज़ से मुझ को सर-ए-बज़्म जो साक़ी ने दिया

हाथ थर्राए कुछ इस तरह कि साग़र उल्टा

ऐ ख़ुदा क्या यूँ ही आती है किसी दोस्त की याद

आ गया मुँह को कलेजा दिल-ए-मुज़्तर उल्टा

दाद-ख़्वाहान-ए-मोहब्बत का ये अम्बोह-ए-कसीर

दिल मिरा देख के हंगामा-ए-मशहर उल्टा

जिस पे कि बैठ के वाइ'ज़ ने मज़म्मत मय की

मजलिस-ए-वाज़ में रिंदों ने वो मिम्बर उल्टा

या ज़माने में मोहब्बत के फ़साने हैं ग़लत

या मिरा नक़्श-ए-वफ़ा है मिरे दिल पर उल्टा

ता-कुजा ऐ दिल-ए-बीमार ये राहत-तलबी

उम्र भर जब से बिछा फिर न ये बिस्तर उल्टा

उठ गई आज ज़माने से बिसात-ए-उल्फ़त

बिस्तर-ए-मर्ग मिरा उस ने ये कह कर उल्टा

अश्क-बारी-ए-शब-ए-हिज्र का क्या हाल लिखूँ

दीदा-ए-तर ने 'नज़र' एक समुंदर उल्टा

मुंशी नौबत राय नज़र लखनवी
About the poet

मुंशी नौबत राय नज़र लखनवी

उपनाम : 'नज़र' मूल नाम : मुंशी नौबत राय जन्म : लखनऊ, उत्तर प्रदेश निधन : 10 Apr 1923 नज़र, मुन्शी नौबत राय (1866-1923)लखनऊ के एक संभ्रांत कायस्थ घराने में आँखें खोलीं। कम-उ’म्री में ही शे’र कहने लगे और मशहूर हुए। 1897 में ‘ख़दंग-ए-नज़र’ नाम की पत्रिका जारी की और…

View profile & all 26 Poems / Stories

More from मुंशी नौबत राय नज़र लखनवी

  1. मुजस्सम दाग़-ए-हसरत हूँ सरापा नक़्श-ए-इबरत का

    मुजस्सम दाग़-ए-हसरत हूँ सरापा नक़्श-ए-इबरत कामुझे देखो कि होता है यही अंजाम उल्फ़त का

    12.4K reads
  2. तिरे वादे का हर इक को अगर ए'तिबार होता

    तिरे वादे का हर इक को अगर ए'तिबार होतातो जहाँ में कुछ न होता फ़क़त इंतिज़ार होता

    12.4K reads
  3. कारोबार-ए-इश्क़ की कसरत कभी ऐसी न थी

    कारोबार-ए-इश्क़ की कसरत कभी ऐसी न थीदिल न था तो तंगी-ए-फ़ुर्सत कभी ऐसी न थी

    12.4K reads
  4. ज़ब्त से दिल नज़ार रहता है

    ज़ब्त से दिल नज़ार रहता हैअंदरूनी बुख़ार रहता है

    12.4K reads
  5. शौक़-ए-दिल फ़िक्र-ए-दहन में है जो रहबर की तरह

    शौक़-ए-दिल फ़िक्र-ए-दहन में है जो रहबर की तरहढूँढता हूँ चश्मा-ए-हैवाँ सिकंदर की तरह

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like