हिज्र में नाशाद दुनिया से दिल-ए-मुज़्तर गया

मुंशी नौबत राय नज़र लखनवीमुंशी नौबत राय नज़र लखनवी

1 min read · 12.4K reads

हिज्र में नाशाद दुनिया से दिल-ए-मुज़्तर गया

आज अपने साथ का इक मरने वाला मर गया

सुनने वाले ख़ूब रोए मेरे हाल-ए-ज़ार पर

यूँ ही अपनी उम्र का पैमाना आख़िर भर गया

बाज़ू-ए-क़ातिल थकाए सख़्त-जानी ने मिरी

बारहा इस हाथ से उस हाथ में ख़ंजर गया

हम वही गुलशन वही महफ़िल वही सामाँ वही

एक साक़ी क्या गया लुत्फ़-ए-मय-ओ-साग़र गया

हो गई ग़ैरों को भी नाकाम मरने की हवस

मैं किसी पर जान दे कर काम अपना कर गया

रूह-परवर है निगाह-ए-नाज़ क़ातिल का असर

जिस को देखा जी उठा जिस को न देखा मर गया

मैं कभी रोया तो वो बोले डुबोया नाम-ए-इश्क़

और अगर आँसू पी लिए तो दिल में दरिया भर गया

ऐसी ही ग़फ़्लत रही गर मेरे हाल-ए-ज़ार पर

एक दिन अहबाब सुन लेंगे 'नज़र' भी मर गया

मुंशी नौबत राय नज़र लखनवी
About the poet

मुंशी नौबत राय नज़र लखनवी

उपनाम : 'नज़र' मूल नाम : मुंशी नौबत राय जन्म : लखनऊ, उत्तर प्रदेश निधन : 10 Apr 1923 नज़र, मुन्शी नौबत राय (1866-1923)लखनऊ के एक संभ्रांत कायस्थ घराने में आँखें खोलीं। कम-उ’म्री में ही शे’र कहने लगे और मशहूर हुए। 1897 में ‘ख़दंग-ए-नज़र’ नाम की पत्रिका जारी की और…

View profile & all 26 Poems / Stories

More from मुंशी नौबत राय नज़र लखनवी

  1. मुजस्सम दाग़-ए-हसरत हूँ सरापा नक़्श-ए-इबरत का

    मुजस्सम दाग़-ए-हसरत हूँ सरापा नक़्श-ए-इबरत कामुझे देखो कि होता है यही अंजाम उल्फ़त का

    12.4K reads
  2. तिरे वादे का हर इक को अगर ए'तिबार होता

    तिरे वादे का हर इक को अगर ए'तिबार होतातो जहाँ में कुछ न होता फ़क़त इंतिज़ार होता

    12.4K reads
  3. उस ने मय पी के सर-ए-बज़्म जो साग़र उल्टा

    उस ने मय पी के सर-ए-बज़्म जो साग़र उल्टावरक़-ए-अंजुमन-ए-दहर सरासर उल्टा

    12.4K reads
  4. कारोबार-ए-इश्क़ की कसरत कभी ऐसी न थी

    कारोबार-ए-इश्क़ की कसरत कभी ऐसी न थीदिल न था तो तंगी-ए-फ़ुर्सत कभी ऐसी न थी

    12.4K reads
  5. ज़ब्त से दिल नज़ार रहता है

    ज़ब्त से दिल नज़ार रहता हैअंदरूनी बुख़ार रहता है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएआप को चेहरे से भी बीमार होना चाहिए— मुनव्वर रानाअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश