दिल गुलू-बस्ता-ए-बला निकला

मुंशी बनवारी लाल शोलामुंशी बनवारी लाल शोला

1 min read · 12.4K reads

दिल गुलू-बस्ता-ए-बला निकला

खोल ज़ुल्फ़ें कि दम मिरा निकला

तुम भले ग़ैर भी भला निकला

बंदगी बंदा गर बुरा निकला

कहीं बे-वज्ह थी परेशानी

ज़ुल्फ़ से दिल का सिलसिला निकला

दिल-ओ-जाँ-ओ-जिगर क़रार-ओ-शकेब

एक भी तो न काम का निकला

रश्क-ए-दुश्मन तो कोई बात नहीं

ख़ैर बंदा ही बेवफ़ा निकला

ना-तवानी में सख़्त-जानी हाए

ज़ोफ़ भी ताक़त-आज़मा निकला

तेरे कूचे में नक़्श-ए-पा की तरह

मिट गया मैं जो कोई आ निकला

याँ किसे है दिमाग़-ए-निकहत-ए-गुल

दम मिरा जुम्बिश-ए-सबा निकला

आख़िर आए मिरी अयादत को

दर्द-ए-दिल ख़ूब जाँ-फ़ज़ा निकला

ज़ख़्म-ए-दिल पर ज़रा नमक छिड़को

फिर भर आया तो क्या मज़ा निकला

बुत-परस्ती कोई गुनाह नहीं

मैं अगर बंदा-ए-ख़ुदा निकला

मर गए इब्तिदा-ए-इश्क़ में हम

आसमाँ का न हौसला निकला

क्या करूँ इस का कुछ इलाज नहीं

ग़ैर भी दर्द-आश्ना निकला

'शो'ला' पहलू में कुछ तो झगड़ा है

दिल-ए-बेताब क्यों ख़फ़ा निकला

मुंशी बनवारी लाल शोला
About the poet

मुंशी बनवारी लाल शोला

उपनाम : 'शोला' मूल नाम : मुंशी बनवारी लाल जन्म : हिसार, हरयाना निधन : अलीगढ़, उत्तर प्रदेश

View profile & all 27 Poems / Stories

More from मुंशी बनवारी लाल शोला

  1. दैर-ओ-हरम में जल्वा-ए-जानाना एक है

    दैर-ओ-हरम में जल्वा-ए-जानाना एक हैपर्दा उठे तो का'बा-ओ-बुत-ख़ाना एक है

    12.4K reads
  2. है इश्क़ में अबरू के जो काहीदा तन अपना

    है इश्क़ में अबरू के जो काहीदा तन अपनासाया तिरी तलवार का होगा कफ़न अपना

    12.4K reads
  3. क्या लिए जाते हो चुपके से छुपा कर हाथ में

    क्या लिए जाते हो चुपके से छुपा कर हाथ मेंदिल नहीं है गर तो क्या है बंदा-पर्वर हाथ में

    12.4K reads
  4. शुक्र को शिकवा-ए-जफ़ा समझे

    शुक्र को शिकवा-ए-जफ़ा समझेक्या कहा मैं ने आप क्या समझे

    12.4K reads
  5. सूरत-ए-ग़ुंचा नहीं रखते हैं ज़र मुट्ठी में

    सूरत-ए-ग़ुंचा नहीं रखते हैं ज़र मुट्ठी मेंकोई ले लो लिए फिरते हैं जिगर मुट्ठी में

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like