करता है बाग़-ए-दहर में नैरंगियाँ बसंत

मुनीर शिकोहाबादीमुनीर शिकोहाबादी

1 min read · 12.4K reads

करता है बाग़-ए-दहर में नैरंगियाँ बसंत

आया है लाख रंग से ऐ बाग़बाँ बसंत

हम-रंग की है दून निकल अशरफ़ी के साथ

पाता है आ के रंग-ए-तलाई यहाँ बसंत

जोबन पर इन दिनों है बहार-ए-नशात-ए-बाग़

लेता है फूल भर के यहाँ झोलियाँ बसंत

मूबाफ़ ज़र्द रंग है सुम्बुल की चोट में

खोता है बू-ए-गुल की परेशानियाँ बसंत

नव्वाब-ए-नाम-दार 'ज़फ़र-जंग' के हुज़ूर

गाती है आ के ज़ोहरा-ए-गर्दूं-मकाँ बसंत

जाम-ए-अक़ीक़ ज़र्द है नर्गिस के हाथ में

तक़्सीम कर रहा है मय-ए-अर्ग़वाँ बसंत

होते हैं ताइरान-ए-चमन नर्गिसी कबाब

कह दो कि इस क़दर न करे गर्मियाँ बसंत

चेहरे तमाम ज़र्द हैं दौलत के रंग से

कोठी में हो गया है सरापा अयाँ बसंत

नीला हुआ है मुँह गुल-ए-सौसन का बाग़ में

लेता है इख़्तिलात में क्या चुटकियाँ बसंत

कड़वे धरे हुए हैं जो नव्वाब के हुज़ूर

बाहर है अपने जामे से ऐ बाग़बाँ बसंत

पुखराज के गिलासों में है लाला-गूँ शराब

सोने का पानी पी के है रतब-उल-लिसाँ बसंत

सरसों जो फूली दीदा-ए-जाम-ए-शराब में

बिंत-उल-अनब से करने लगा शोख़ियाँ बसंत

ज़ेर-ए-क़दम है फ़र्श-ए-बसंती हुज़ूर के

मसरूफ़ पा-ए-बोस में है हर ज़माँ बसंत

मैं गर्द-पोश हो के बना शाख़-ए-ज़ाफ़राँ

लिपटा हुआ है मेरे बदन से यहाँ बसंत

करता हूँ अब तमाम दुआ पर ये चंद शेर

आया पसंद मजमा-ए-अहल-ए-ज़माँ बसंत

जब तक कि महव-ए-क़हक़हा हूँ गुल हज़ार में

रंगीन तार है सिफ़त-ए-ज़ाफ़राँ बसंत

यारब हज़ार साल सलामत रहें हुज़ूर

हो रोज़ जश्न-ए-ईद यहाँ जावेदाँ बसंत

अहबाब सुर्ख़-रू रहें दुश्मन हों ज़र्द-रू

जब तक मनाएँ मर्दुम-ए-हिन्दोस्ताँ बसंत

ज़र्दी की तरह बैज़ा-ए-बुलबुल में छुप रहे

इस बाग़ से न जाए मियान-ए-ख़िज़ाँ बसंत

तक़दीर में थी फ़ुर्क़त-ए-यारान-ए-लखनऊ

इस शहर में 'मुनीर' कहाँ था कहाँ बसंत

मुनीर शिकोहाबादी
About the poet

मुनीर शिकोहाबादी

उपनाम : 'मुनीर' मूल नाम : सैयद इस्माईल हुसैन जन्म : शिकोहाबाद, उत्तर प्रदेश निधन : 10 Aug 1880 | रामपुर, उत्तर प्रदेश संबंधी : इमाम बख़्श नासिख़ (गुरु) मुनीर की पैदाइश शिकोहाबाद में 1814 को हुई। उनका नाम सैयद इस्माईल हुसैन था, ‘मुनीर’ तख़ल्लुस था। आरम्भिक शिक…

View profile & all 51 Poems / Stories

More from मुनीर शिकोहाबादी

  1. हाथ मलवाती हैं हूरों को तुम्हारी चूड़ियाँ

    हाथ मलवाती हैं हूरों को तुम्हारी चूड़ियाँप्यारी प्यारी है कलाई प्यारी प्यारी चूड़ियाँ

    12.4K reads
  2. क्यूँकर शिकार-ए-हुस्न न खेलें यहाँ के लोग

    क्यूँकर शिकार-ए-हुस्न न खेलें यहाँ के लोगपरियों को फाँस लेते हैं हिन्दोस्ताँ के लोग

    12.4K reads
  3. आँखें ख़ुदा ने बख़्शी हैं रोने के वास्ते

    आँखें ख़ुदा ने बख़्शी हैं रोने के वास्तेदो कश्तियाँ मिली हैं डुबोने के वास्ते

    12.4K reads
  4. और मुझ सा जान देने का तमन्नाई नहीं

    और मुझ सा जान देने का तमन्नाई नहींउस का शैदाई हूँ जिस का कोई शैदाई नहीं

    12.4K reads
  5. साबित रहा फ़लक मिरे नालों के सामने

    साबित रहा फ़लक मिरे नालों के सामनेठहरी सिपर हबाब के भालों के सामने

    12.5K reads

More Poetry & Stories You May Like