आईने के अक्स से गुल सा बदन मैला हुआ

मुनीर शिकोहाबादीमुनीर शिकोहाबादी

1 min read · 12.4K reads

आईने के अक्स से गुल सा बदन मैला हुआ

सुब्ह के परतव से रंग-ए-यासमन मैला हुआ

साफ़ ऐ उर्यानी-ए-वहशत कहे देता हूँ मैं

पोस्त खींचूँगा अगर मेरा बदन मैला हुआ

ब'अद मुर्दन भी तकल्लुफ़ से कुदूरत दिल में है

सोहबत-ए-काफ़ूर से अपना बदन मैला हुआ

क्या तिरी तलवार भी मुझ से ग़ुबार-आलूद थी

ख़ून-ए-दिल का रंग क्यूँ ऐ तेग़-ज़न मैला हुआ

शायरों में गुफ़्तुगू आई कुदूरत की बहम

साफ़ कहता हूँ कि अब रंग-ए-सुख़न मैला हुआ

वस्ल की शब बातों बातों में मुकद्दर हो गई

गुफ़तुगू-ए-बोसा से रंग-ए-दहन मैला हुआ

साफ़-गोई से ग़ुबार आईने में आया 'मुनीर'

मेरी बातों से दिल-ए-अहल-ए-सुख़न मैला हुआ

मुनीर शिकोहाबादी
About the poet

मुनीर शिकोहाबादी

उपनाम : 'मुनीर' मूल नाम : सैयद इस्माईल हुसैन जन्म : शिकोहाबाद, उत्तर प्रदेश निधन : 10 Aug 1880 | रामपुर, उत्तर प्रदेश संबंधी : इमाम बख़्श नासिख़ (गुरु) मुनीर की पैदाइश शिकोहाबाद में 1814 को हुई। उनका नाम सैयद इस्माईल हुसैन था, ‘मुनीर’ तख़ल्लुस था। आरम्भिक शिक…

View profile & all 51 Poems / Stories

More from मुनीर शिकोहाबादी

  1. हाथ मलवाती हैं हूरों को तुम्हारी चूड़ियाँ

    हाथ मलवाती हैं हूरों को तुम्हारी चूड़ियाँप्यारी प्यारी है कलाई प्यारी प्यारी चूड़ियाँ

    12.4K reads
  2. क्यूँकर शिकार-ए-हुस्न न खेलें यहाँ के लोग

    क्यूँकर शिकार-ए-हुस्न न खेलें यहाँ के लोगपरियों को फाँस लेते हैं हिन्दोस्ताँ के लोग

    12.4K reads
  3. आँखें ख़ुदा ने बख़्शी हैं रोने के वास्ते

    आँखें ख़ुदा ने बख़्शी हैं रोने के वास्तेदो कश्तियाँ मिली हैं डुबोने के वास्ते

    12.4K reads
  4. और मुझ सा जान देने का तमन्नाई नहीं

    और मुझ सा जान देने का तमन्नाई नहींउस का शैदाई हूँ जिस का कोई शैदाई नहीं

    12.4K reads
  5. साबित रहा फ़लक मिरे नालों के सामने

    साबित रहा फ़लक मिरे नालों के सामनेठहरी सिपर हबाब के भालों के सामने

    12.5K reads

More Poetry & Stories You May Like