पलकों पे कुछ चराग़ फ़रोज़ाँ हुए तो हैं

मुमताज़ मीरज़ामुमताज़ मीरज़ा

1 min read · 12.4K reads

पलकों पे कुछ चराग़ फ़रोज़ाँ हुए तो हैं

इस ज़िंदगी के मरहले आसाँ हुए तो हैं

मेरी जबीं ने जिन को नवाज़ा था कल तलक

वो ज़र्रे आज मेहर-ए-दरख़्शाँ हुए तो हैं

नादिम भी होंगे अपनी जफ़ाओं पे एक दिन

वो कम-निगाहियों पे पशीमाँ हुए तो हैं

शम-ए-वफ़ा जलाते हैं ज़ुल्मत-कदों में जो

वो लोग इस जहाँ में परेशाँ हुए तो हैं

किस मौज-ए-ख़ूँ से गुज़रे हैं 'मुमताज़' क्या कहें

कहने को आज हम भी ग़ज़ल-ख़्वाँ हुए तो हैं

मुमताज़ मीरज़ा
About the poet

मुमताज़ मीरज़ा

View profile & all 18 Poems / Stories

More from मुमताज़ मीरज़ा

  1. फूल जब कोई बिखरता है तो हँस देते हैं

    फूल जब कोई बिखरता है तो हँस देते हैंदर्द जब हद से गुज़रता है तो हँस देते हैं

    12.4K reads
  2. बे-तरह आप की यादों ने सताया है मुझे

    बे-तरह आप की यादों ने सताया है मुझेचाँदनी रातों ने आ आ के रुलाया है मुझे

    12.4K reads
  3. तिरे क़रीब भी दिल कुछ बुझा सा रहता है

    तिरे क़रीब भी दिल कुछ बुझा सा रहता हैग़म-ए-फ़िराक़ का खटका लगा सा रहता है

    12.4K reads
  4. पर्दा-ए-ज़ेहन से साया सा गुज़र जाता है

    पर्दा-ए-ज़ेहन से साया सा गुज़र जाता हैजैसे पल भर को मिरा दिल भी ठहर जाता है

    12.4K reads
  5. हाल न पूछो रोज़-ओ-शब का कोई अनोखी बात नहीं

    हाल न पूछो रोज़-ओ-शब का कोई अनोखी बात नहींदिन को कैसे रात कहें हम रात भी अब तो रात नहीं

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like