मिरे नालों में इतना तो असर है

मुमताज़ मीरज़ामुमताज़ मीरज़ा

1 min read · 12.4K reads

मिरे नालों में इतना तो असर है

शब-ए-ग़म है मगर कुछ मुख़्तसर है

उम्मीदें लाए थे ग़म ले के उठे

ये रूदाद-ए-हयात-ए-मुख़्तसर है

नहीं है दूर कुछ मंज़िल हमारी

ज़माना राह में हाइल मगर है

असीरों को रिहाई मिल तो जाए

मगर शर्त-ए-शिकस्त-ए-बाल-ओ-पर है

वो राहें जिन को सूना कर गए वो

उन्हीं पर आज तक मेरी नज़र है

जहाँ तुम हो वहाँ हैं लाला ओ गुल

जहाँ हम हैं वहाँ बर्क़-ओ-शरर है

बदल डाला है जिस ने मेरा आलम

किसी की इक निगाह-ए-मुख़्तसर है

इलाही ख़ैर मेरे आशियाँ की

सबा के साथ फिर मौज-ए-शरर है

मह ओ ख़ुर्शीद को समझा है मंज़िल

ख़ुदाया किस क़दर आजिज़ बशर है

मुमताज़ मीरज़ा
About the poet

मुमताज़ मीरज़ा

View profile & all 18 Poems / Stories

More from मुमताज़ मीरज़ा

  1. फूल जब कोई बिखरता है तो हँस देते हैं

    फूल जब कोई बिखरता है तो हँस देते हैंदर्द जब हद से गुज़रता है तो हँस देते हैं

    12.4K reads
  2. बे-तरह आप की यादों ने सताया है मुझे

    बे-तरह आप की यादों ने सताया है मुझेचाँदनी रातों ने आ आ के रुलाया है मुझे

    12.4K reads
  3. तिरे क़रीब भी दिल कुछ बुझा सा रहता है

    तिरे क़रीब भी दिल कुछ बुझा सा रहता हैग़म-ए-फ़िराक़ का खटका लगा सा रहता है

    12.4K reads
  4. पर्दा-ए-ज़ेहन से साया सा गुज़र जाता है

    पर्दा-ए-ज़ेहन से साया सा गुज़र जाता हैजैसे पल भर को मिरा दिल भी ठहर जाता है

    12.4K reads
  5. हाल न पूछो रोज़-ओ-शब का कोई अनोखी बात नहीं

    हाल न पूछो रोज़-ओ-शब का कोई अनोखी बात नहींदिन को कैसे रात कहें हम रात भी अब तो रात नहीं

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like