हमारा राज़-दाँ कोई नहीं है

मुमताज़ मीरज़ामुमताज़ मीरज़ा

1 min read · 12.4K reads

हमारा राज़-दाँ कोई नहीं है

मोहब्बत की ज़बाँ कोई नहीं है

हर इक ग़ुंचा है मुरझाया हुआ सा

चमन में बाग़बाँ कोई नहीं है

क़फ़स से छूट कर जाएँ कहाँ हम

हमारा आशियाँ कोई नहीं है

कहाँ जाएँ ये दरमाँदा मुसाफ़िर

अमीर-ए-कारवाँ कोई नहीं है

अँधेरे रास्ते रोके खड़े हैं

चराग़-ए-कारवाँ कोई नहीं है

हैं पज़मुर्दा तिरी यादों की कलियाँ

बहार-ए-जावेदाँ कोई नहीं है

'इबारत है हयात-ओ-मर्ग तुम से

हमारी दास्ताँ कोई नहीं है

यहाँ हर जिंस बिक जाती है 'मुमताज़'

सुख़न का क़द्र-दाँ कोई नहीं है

मुमताज़ मीरज़ा
About the poet

मुमताज़ मीरज़ा

View profile & all 18 Poems / Stories

More from मुमताज़ मीरज़ा

  1. फूल जब कोई बिखरता है तो हँस देते हैं

    फूल जब कोई बिखरता है तो हँस देते हैंदर्द जब हद से गुज़रता है तो हँस देते हैं

    12.4K reads
  2. बे-तरह आप की यादों ने सताया है मुझे

    बे-तरह आप की यादों ने सताया है मुझेचाँदनी रातों ने आ आ के रुलाया है मुझे

    12.4K reads
  3. तिरे क़रीब भी दिल कुछ बुझा सा रहता है

    तिरे क़रीब भी दिल कुछ बुझा सा रहता हैग़म-ए-फ़िराक़ का खटका लगा सा रहता है

    12.4K reads
  4. पर्दा-ए-ज़ेहन से साया सा गुज़र जाता है

    पर्दा-ए-ज़ेहन से साया सा गुज़र जाता हैजैसे पल भर को मिरा दिल भी ठहर जाता है

    12.4K reads
  5. हाल न पूछो रोज़-ओ-शब का कोई अनोखी बात नहीं

    हाल न पूछो रोज़-ओ-शब का कोई अनोखी बात नहींदिन को कैसे रात कहें हम रात भी अब तो रात नहीं

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like