न लाए ताब-ए-दीद औसान वाले

मुबारक अज़ीमाबादीमुबारक अज़ीमाबादी

1 min read · 12.4K reads

न लाए ताब-ए-दीद औसान वाले

तिरे जल्वे भी हैं क्या शान वाले

हज़ारों मय-कदे सर पर लिए हैं

ये बादल हैं बड़े सामान वाले

मैं उन से अपने अरमाँ कह रहा हूँ

वो कहते हैं बड़े अरमान वाले

तिरी काफ़िर-अदा ने किस को छोड़ा

कहीं ईमान से ईमान वाले

हसीनों से 'मुबारक' दब के मिलना

कि हैं वो आन वाले शान वाले

मुबारक अज़ीमाबादी
About the poet

मुबारक अज़ीमाबादी

View profile & all 36 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like